जागरण न्यूज ब्यूरो , मुंबई
मुंबई भाजपा अध्यक्ष, विधायक ऍड.आशीष शेलार के निर्देशानुसार बूथ चलो अभियान, घर-घर चलो अभियान पूरे मुंबई में चलाया जा रहा है, भाजपा की यह महत्वाकांक्षी पहल बूथ चलो अभियान, घर-घर चलो अभियान की पृष्ठभूमि दिंडोशी में भाजपा बूथ प्रमुखों, सुपर वॉरियर्स की कार्यशाला शनिवार को मुंबई उपाध्यक्ष, *विधायक राजहंस सिंह* की अध्यक्षता में नर्मदा हॉल में आयोजित की गई ।

मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष, विधायक राजहंस सिंह ने उपस्थित सभी सुपर वॉरियर्स को मतदाता सूची वितरित की और उन सभी सुपर वॉरियर्स को मंडल के हर घर में जाकर मोदी सरकार के काम की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर भाजपा मुंबई सचिव ज्ञानमूर्ति शर्मा ने भी इस संबंध में जानकारी दी, साथ ही मंडळ अध्यक्ष राजन सिंह सहित सभी पूर्व नगरसेवक, बूथ प्रमुख, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
