ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से महापालिका में 500 करोड़ का भ्रष्टाचार – रवि व्यास
शहर के कचरा व्यवस्थापान और साफ सफाई के टेंडर में नियमों में हो रही है भारी गड़बड़ी

भायंदर,
मीरा भायंदर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एड रवि व्यास ने मीरा भायंदर महानगरपालिका में ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से पाँच सौ करोड़ के भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की किस तरह शहर के कचरा व्यवस्थापान और साफ सफाई के टेंडर में नियमों को ताक पर रखकर ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी और कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ठेका दिया गया और मनपा अधिकारीयों की मिलीभगत से जनता के पैसो की बर्बादी करते हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया।
वहीं, जानबूझकर टेंडर का एस्टीमेट बढ़ाया गया और बिना निविदा पक्रिया का पालन करते हुए सिर्फ एक कंपनी को फायदा पहुँचाने के लिए अधिकारियो ने एक साजिश के तहत इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया
आम जनता के हित के कामों में लगने पैसों से अधिकारी और ठेकेदार अपनी तिजोरी भर रहे हैं , जो कि कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता । मांग है की ,पूरे मामले में तत्काल प्रभाव से कंपनी का टेंडर रद्द कर जिम्मेदार अधिकारियो के खिलाफ एंटीकरप्शन ब्यूरो से जाँच करवाईं जाए ,ताकि आम जनता के टैक्स का पैसा जनता की सहूलियत में लगाया जाए ।
-एड रवि व्यास (प्रमुख, मीरा -भायंदर भाजपा विधानसभा चुनाव)
पूरे मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह लूट खसोट का काम खुले आम चल रहा है । कंपनी अपने कर्मचारियों का हक़ मारकर मोटा मुनाफा कमा रही है और उसका एक हिस्सा अधिकारियो को दिया जा रहा है।
मामले के बारे में पता चलते ही एक टीम ने सभी पहलुओं पर विमर्श और अंतरिक जांच करने के बाद निष्कर्ष निकला है की पूरे मामले में लगभग 500 करोड़ का घोटाला होने की संभावना है। एड रवि व्यास ने मांग की कि तत्काल प्रभाव से कंपनी का टेंडर रद्द कर जिम्मेदार अधिकारियो के खिलाफ एंटीकरप्शन ब्यूरो से जाँच करवाईं जाए.इस बारे में एड रवि व्यास ने इस घोटाले के सभी कागजात के साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महापालिका आयुक्त से लिखित शिकायत भी की है।
