वापी के ” डिवाइन हुंडई शोरूम ” में नई क्रेटा फेसलिफ्ट हुई लॉन्च , पहले ही दिन बढ़िया शुरुवात

क्रेटा कार की नई सीरीज ने जीता ग्राहकों का दिल , किया आकर्षित , बंपर बुकिंग जारी
नई कार क्रेटा फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग मंगलवार शाम 6 बजे वापी के डिवाइन हुंडई शोरूम में हुई, जहां हुंडई के ग्राहकों के साथ कई बैंकों के लोन डिपार्टमेंट के अधिकारी, डिवाइन हुंडई के एमडी पीयूष देसाई और डायरेक्टर सोनल बेन देसाई समेत शोरूम के सभी स्टाफ व ग्राहक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में डिवाइन हुंडई के एमडी पीयूष देसाई ने मेहमानों को कार की कई खूबियों के बारे में जानकारी दी.
डिवाइन हुंडई के एमडी पीयूष देसाई ने आगे कहा कि हुंडई क्रेटा के नए फेसलिफ्ट में दो पेट्रोल मॉडल और एक डीजल मॉडल है जिसमें पेट्रोल बेस मॉडल 11 लाख से शुरू होता है और डीजल मॉडल 12.45 लाख से शुरू होता है और विशेष सुविधाओं में 6 एयरबैग, 6 मोनोटोन रंग और 1 डुअल टोन कलर शामिल हैं। 360 व्यू : कैमरा, 4 सिलिंडर इंजन, पैडल शिफ्टर, क्रूज़ कंट्रोल, 1.2 कप्पा पेट्रोल इंजन, वॉयस कंट्रोल, स्मार्ट इलेक्ट्रिक एसओटी के साथ सन रूफ, एडाज समेत 40 एडवांस्ड नए फीचर्स दिए गए हैं। हुंडई द्वारा शील्ड ऑफ ट्रस्ट) भी उपलब्ध है जिसमें 214 मोटर पार्ट्स आइटम पर तीन से पांच साल की गारंटी दी जा रही है।

नई क्रेटा फेस अपलिफ्ट के पहले ग्राहक और अन्य आमंत्रित अतिथियों द्वारा केक काटकर कार का अनावरण किया गया और जश्न मनाया गया। इस कार की लॉन्चिंग से पहले वापी शोरूम पर 40 कार की और सेलवास शोरूम पर 18 कार की बुकिंग की जा चुकी है। अंत में शोरूम के एमडी पीयूषभाई देसाई ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
