जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। भारत के अग्रणी फंड-आधारित डेवलपर निओलिव (Neoliv) ने महाराष्ट्र के पनवेल-खोपोली बेल्ट में अपना एक महत्वकांक्षी अहम प्रोजेक्ट शुरू करने के लिये 76 एकड़ ज़मीन की खरीद की है, जिससे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में नियोलिव की जगह और मज़बूत हो गई है। नियोलिव का इस बेल्ट में यह तीसरा ट्रांज़ैक्शन है, जो मुंबई 3.0 विज़न में लगातार और मज़बूत मार्केट मौजूदगी दिखाता है।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से सिर्फ़ एक घंटे की ड्राइव पर मौजूद इस प्रोजेक्ट का मकसद शांत, हरियाली से भरपूर और पहाड़ों का नज़ारा देने वाली एक वर्ल्ड-क्लास लिविंग कम्युनिटी बनाना है। 800 करोड़ रुपये के जीडीवी वाला यह प्रोजेक्ट, एक शानदार मिक्स यूज़ कम्युनिटी मुहैया करायेगा जिसमें प्रीमियम विला, प्लॉट और लाइफस्टाइल की ज़रूरतों के लिए रिटेल की सुविधा के साथ-साथ मार्की थीम-बेस्ड डेवलपमेंट और इंटरनेशनल डिज़ाइन वाले क्लब जैसी विश्व-स्तरीय सुविधाएं शामिल होगीं। यहां रहवासी अपनी तरह के अनोखे होलिस्टिक डेवलपमेंट की उम्मीद कर सकते हैं, जो एक सुरक्षित, मॉडर्न और बेहतरीन जीवनशैली का माहौल देने का वादा करता है।
इस घोषणा पर अपनी टिप्पणी करते हुए नियोलिव के फाउंडर और सीईओ श्री मोहित मल्होत्रा ने कहा, “यह एक्विजिशन नियोलिव के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है क्योंकि हम देश के सबसे ज़्यादा मांग वाले माइक्रो-मार्केट में अपने तीसरे मुख्य प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की घोषणा कर रहे हैं। हमारे सेबी- अप्रूव्ड फंड के ज़रिए यूएचएनआई इन्वेस्टर्स के सपोर्ट और 100 से ज़्यादा वर्षों की कुल एक्सपर्टीज़ वाली एक बहुत अनुभवी टीम के नेतृत्व में, हम शानदार लिविंग एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो रेजिडेंशियल डेवलपमेंट के लिए नए बेंचमार्क सेट करेंगे।”
पनवेल-खोपोली बेल्ट तेज़ी से एमएमआर के प्राइम ग्रोथ कॉरिडोर के तौर पर उभर रहा है। यह उछाल, प्रोजेक्ट से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर स्थित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड की वजह से आया है । मुंबई-पुणे और मुंबई-गोवा हाईवे के पास होने की वजह से इस साइट की नेशनल कनेक्टिविटी और भी बेहतर है।
नियोलिव ने हाल ही में एनसीआर के फरीदाबाद में अपने 47 एकड़ के गोल्फ-लेड लग्ज़री टाउनशिप प्रोजेक्ट नियोलिव गोल्फ वन में प्लॉटेड इन्वेंट्री में भारत की सबसे ज़्यादा 1,251 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की। इसका पहला प्रोजेक्ट नियोलिव ग्रैंड पार्क, सोनीपत लॉन्च के पहले ही दिन बिक गया, जिसकी इन्वेंट्री की कीमत 300 करोड़ रुपये थी।
*****
