युवाओं को अध्यात्म की ओर रुझान हेतु इस्कॉन वापी भी कर रहा है सहयोग
जागरण न्यूज संवाददाता /वापी ,
कहते हैं, जब नेक नीयत होती है तो नियति भी भरपूर सहयोग देती है। छोटे शहरों में अक्सर बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कमी खलती है, लेकिन ‘द एलीट्स’ ग्रुप अब मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों की तर्ज पर वापी में ‘भजन क्लबिंग’ का एक भव्य प्रयोग करने जा रहा है। आगामी 11 अप्रैल को VIA ग्राउंड में होने वाला यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा सामाजिक और सेवाभावी उद्देश्य छिपा है।

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा ‘मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र’ स्थापित कर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं को मुफ्त सिलाई सिखाकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं। इस केंद्र के माध्यम से कई परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका देने की योजना है।इस नेक काम के लिए ‘प्रमुख ग्रुप’ बतौर मुख्य प्रायोजक और क्लर्ट, पोर्शिव, महिंद्रा , लैक्मे सैलून, जैसे संस्थान सहयोगी के रूप में आगे आए हैं।
बता दें कि शहर के सांस्कृतिक गलियारों में इन दिनों एक नई और अनोखी पहल की चर्चा जोरों पर है। ‘द एलीट्स’ (The Elites) ग्रुप द्वारा आगामी 11 अप्रैल, शनिवार को वापी के VIA ग्राउंड में ‘भजन क्लबिंग’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह अपनी तरह का ऐसा पहला कार्यक्रम है जहाँ भक्ति और आधुनिक संगीत का संगम देखने को मिलेगा।
पत्रकार वार्ता में संस्था के संस्थापक गिरीश खूबचंदानी ने बताया कि वापी में इस तरह का प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली के सुप्रसिद्ध ‘केशवम’ डिवोशनल रॉक बैंड होगा, जो पारंपरिक भजनों को आधुनिक वाद्य यंत्रों और फ्यूजन शैली में प्रस्तुत करेगा।

कार्यक्रम के बारे में आयोजक मंडल में प्रमुख ग्रुप के राज भाटू , रोहन भाई ने कार्यक्रम के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी। साथ ही ऐसे आयोजन आज की जनरेशन के लिए बढ़िया है , जो युवाओं को आध्यात्मिक रूप से जोड़ेगी और गलत रस्ते पर चलने से बचायेगी।

आयोजकों की टीम में गौरव अग्रवाल , CA गगन चतुर्वेदी ,करण तयाल ने बताया कि भजन का आइडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरित हो कर किया जा रहा है , जिसका उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी (Gen Z और Millennials) को अपनी जड़ों और आध्यात्मिकता से एक नए और आकर्षक ढंग से जोड़ना है।

इस कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर ‘प्रमुख’ (Pramukh) ग्रुप हैं, जबकि को-स्पॉन्सर के रूप में डार्ट, पोर्शिव जैसे प्रतिष्ठित नाम जुड़े हैं। टिकटों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘बुक माय शो’ और ‘स्क्रिप्ट इंडिया’ की मदद ली जा सकती है या क्यूआर कोड स्कैन करके भी सीटें बुक की जा सकती हैं।
कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजकों ने अलग-अलग श्रेणियाँ निर्धारित की हैं, ताकि हर वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकें। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर न केवल एक शानदार संगीत संध्या का आनंद लें, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण के इस महायज्ञ में अपना योगदान भी दें।
