मुंबई भाजपा (उत्तर भारतीय मोर्चा) के अध्यक्ष पद पर युवा प्रमोद मिश्र की मिली बड़ी जिम्मेदारी
मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम और श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का प्रमोद मिश्र ने माना आभार
मुंबई के उत्तर भारतीय समाज के लिए करेंगे काम

जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने बृहस्पतिवार को अपने नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें प्रमोद मिश्रा को मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रमोद मिश्र मूलतः असवां, जघई, जनपद जौनपुर के निवासी हैं।
प्रमोद मिश्र वर्ष 2009 में भाजपा में वार्ड स्तर के पदाधिकारी रहे। उसके बाद पार्टी ने उन्हें मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई महासचिव और फिर 2023 में मुंबई भाजपा का सचिव नियुक्त किया था। पार्टी में उनकी सक्रियता और उत्कृष्ट भूमिका को देखते हुए उन्हें मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष चुने जाने पर प्रमोद मिश्र ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व मुंबई भाजपा महासचिव आचार्य पवन त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा। मिश्र ने कहा कि मुंबई में उत्तर भारतीय समाज को एकजुट कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। प्रमोद मिश्र को भाजपा (उभामो) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर एड. उत्तम पांडेय, राजकुमार सिंह, अंबरीश दुबे, दयाशंकर यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है।
—–
