ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में भारतीय मूल की एक युवती के साथ हाल ही में एक गंभीर नस्लीय हमला और दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसे पुलिस ने ‘racially aggravated crime‘ घोषित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना इंग्लैंड के वॉल्सल क्षेत्र के पार्क हॉल इलाके में हुई, जहां 20 वर्षीय युवती को एक अज्ञात व्यक्ति ने एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।हमलावर ने पीड़िता के साथ नस्लीय टिप्पणी की जैसे कि “इंडिया वापस जाओ” या “अपने देश वापस जाओ”।हमलावर की पहचान एक श्वेत पुरुष, उम्र लगभग 30 वर्ष, छोटे बाल और काले कपड़े पहने के रूप में बताई गई है।पूरे प्रकरण के बारे में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हमले के दौरान उस पर नस्लभेदी बातें की गईं।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच में वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है और आम लोगों से मदद की अपील की है ताकि संदिग्ध को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।पुलिस घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा कर रही है और फॉरेंसिक जांच की जा रही है।विशेषज्ञ पुलिस टीम और पब्लिक प्रोटेक्शन यूनिट पीड़िता की सहायता कर रहे हैं।
इस प्रकरण को लेकर सामाजिक प्रतिक्रियाएं भी आई है । जहां इस घटना ने ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
वहीं सिख फेडरेशन यूके और स्थानीय समुदाय ने कार्रवाई की मांग की है और त्वरित न्याय की अपील की है।
पूरे प्रकरण में ब्रिटेन में भारतीय या दक्षिण एशियाई समुदाय के साथ हुए नस्लीय अपराधों पर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, और इस तरह के मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरती जा रही है।
