
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट देगा 10 करोड़ की सहायता
जा.न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बारिश का कहर जारी है। इस बीच,मुंबई के सुप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने मराठवाड़ा में बारिश से आई बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। वही, कई मंदिरों व गणेशोत्सव मंडलो ने भी मदद राशि घोषित की है।
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट देगा 10 करोड़ की सहायता
मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि मराठवाड़ा में कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है जिसमें लोगों को भारी नुकसान हुआ है। इसलिए सहयोग राशि के रुप में 10 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया गया है।
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अलावा लालबाग के राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने 50 लाख और लालबाग के ही गणेशगल्ली सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने 5 लाख रुपए, शेगांव स्थित संत गजानन महाराज संस्थान की तरफ से 1 करोड़ 11 लाख, तुलजा भवानी मंदिर ट्रस्ट ने 1 करोड़ के साथ ही 1000 साड़ियां और प्रसिद्ध शिर्डी साईं संस्थान ने भी एक करोड़ रुपए की मदद बाढ़ प्रभावितों के लिए घोषित की है।
मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ के लिए 51,00,000 रुपये के दान का चेक सौंपा।
ठाकुर ग्रुप के वीके सिंह ने एक करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी है।
मुंबई के उत्तर भारतीय भी बढ़ा रहे हैं मदद का हाथ

बाढ़ की मार झेल रहे किसानों की मदद के लिए मुंबई के लोग भी सामने आ रहे हैं। डांडिया खेलने वाले और उसका आयोजन करने वाले आयोजक भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। मुंबई में रहने वाला उत्तरभारतीय समाज भी मदद करने से पीछे नहीं है। इसकी सराहना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की है। उत्तर भारतीय संघ द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने का भरोसा दिया है। संघ का अध्यक्ष ने ५१ लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष मे मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को सौंपा।
नागपुर में राहुल भालचंद्र पांडे की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भारी बारिश पीड़ितों के लिए ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ के लिए ₹1,00,000 का चेक सौंपा ।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई में भारी बारिश से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ के लिए गीता संजय सिंह ने ₹1,00,000 का चेक भेंट किया।
अन्य धर्म के प्रार्थना स्थल चुप क्यों, भाजपा का सवाल
केशव ने कहा कि राज्य अत्यधिक बारिश और बाढ़ से ग्रस्त है, लाखों परिवार संकट में हैं और सैकड़ों लोग इस आपदा से तबाह हो गए हैं। इस कठिन समय में, कई हिंदू मंदिरों ने राज्य सरकार के साथ-साथ सीधे प्रभावित लोगों को बड़े पैमाने पर और पारदर्शी तरीके से सहायता प्रदान करके एक मिसाल कायम की है।
ऐसे में राज्य में अन्य धर्मों के पूजा स्थल दरगाह और मस्जिद क्यों पीछे हैं? उपाध्ये ने कहा कि सवाल हिंदू या मुसलमान का नहीं है, सवाल संवेदनशीलता का है। बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से शुरुआत में ही 2215 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद घोषित की है।
कांग्रेस ने की विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग
कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने अभूतपूर्व वर्षा और बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर आपात स्थिति को लेकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत से विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने अभूतपूर्व वर्षा और बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर आपात स्थिति को लेकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत से विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
