9 सितंबर को होगा सोनी टीवी पर प्रसारण
शिक्षकों के समर्पण और ज्ञान की सराहना करना वास्तव में प्रेरणादायक हो जाता है, खासकर जब उन्हें इस तरह से पहचान मिलती है। हम बात कर रहे हैं, महाराष्ट्र में जन्मे और गुजरात के वापी को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले गुजरात के वलसाड जिले के वापी महानगर पालिका अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठित आर के देसाई ग्रुप ऑफ कॉलेज के रसायन शास्त्र के प्रोफेसर भूषण सरोदे की । जिन्होंने विश्व के चर्चित शो “कौन बनेगा करोड़पति ” में 25 लाख की रकम जीत कर पूरे वापी का नाम रोशन किया है। यह एपिसोड 9 सितंबर को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। आर के देसाई महाविद्यालय के संचालक , प्रोफेसर , स्टाफ के सदस्य साथ ही सभी विद्यार्थियों में अपार खुशी है।
कॉलेज के संचालक मिलन देसाई ने बधाई देते हुए कहा कि “यह न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इससे वापी शहर का भी नाम रोशन हुआ है। उनका ज्ञान और धैर्य हम सभी के लिए एक आदर्श है।”
आर के देसाई महाविद्यालय द्वारा प्रायोजित पत्रकार वार्ता में प्रो. भूषण ने बताया कि किस तरह संघर्षों के साथ उन्होंने अपना जीवन बिताया , माता पिता के अथक मेहनत और आशीर्वाद के कारण ही उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ साथ बड़ों का सम्मान और हर किसी से कुछ सीखने की चाहत आपको सफलता प्रदान करने में काफी लाभदायक होती है। वार्ता में उन्होंने कई बाते बताई जो अमिताभ बच्चन के साथ वार्ता हुईं ।

वापी के रहने वाले शिक्षक भूषण सरोदे ने लोकप्रिय टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” में ₹25 लाख की बड़ी राशि जीतकर अपने शहर का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके ज्ञान और बुद्धिमत्ता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से कोई भी व्यक्ति बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।

कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि भूषण सरोदे की यह जीत कई लोगों को प्रेरित करेगी, विशेषकर उन छात्रों को जिन्हें वे पढ़ाते हैं। उनकी इस उपलब्धि से वापी शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।
