पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर स्मृतिदिन के अवसर पर मुंबई में खाशाबा जाधव पारंपरिक क्रीड़ा महाकुंभ का आयोजन
जा.न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर की स्मृति में मुंबई में ‘ओलंपिकवीर खाशाबा जाधव पारंपरिक क्रीड़ा महाकुंभ’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आगामी 13 से 22 अगस्त के दौरान कुर्ला में जामसाहेब मुकादम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान पर होगा, जहाँ मुंबईकर पारंपरिक खेलों का रोमांच देख सकेंगे।
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में आयोजित इस क्रीड़ा महाकुंभ के माध्यम से लेझीम, फुगड़ी, लगोरी, विटी दांडू सहित शिवकालीन पारंपरिक खेलों को पुनः गौरव प्राप्त होगा। इस पारंपरिक क्रीड़ा महाकुंभ में कबड्डी, खो-खो, लगोरी, लेझीम, रस्सीखींच, मल्लखंभ, पावनखिंड दौड़, कुश्ती, पंजा लड़ाना, विटी-दांडू, रस्सी कूदना, फुगड़ी और योग इन खेलों में महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबलों का आयोजन किया गया है।
यह प्रतियोगिता कुर्ला में जामसाहेब मुकादम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान पर होगी, जिसमें नागरिकों से भाग लेने की अपील मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने की है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक संस्थाएं या खेल मंडल 9867066506 या 9768327745 इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं, ऐसा क्रीड़ा भारती की ओर से बताया गया है।
