मुंबई ,
महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भूलेश्वर स्थित प्रसिद्धएवं प्राचीन मुम्बादेवी माता के दर्शन, अर्चना एवं प्रार्थना की l उन्होंने महाराष्ट्र की खुशहाली एवं सर्वत्र सदभाव, अमन चैन के लिए प्रार्थना कीl
श्री राधाकृष्णन ने एक वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था l शुक्रवार शाम को वह मुम्बादेवी मंदिर परिसर पहुंचे l उनका स्वागत मुम्बादेवी मंदिर प्रबंधन न्यास के प्रबंधक श्री हेमंत जाधव ने किया l श्री राधाकृष्णन ने बेहद सहज भाव से पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ माता मुम्बादेवी का विधि विधान से पूजन किया l वह अपने साथ राजभवन से पुष्प एवं पूजन सामग्री लेकर आये थे l उनके साथ उनके प्रमुख सचिव डॉ प्रशांत नारनवरे भी उपस्थित थे l

श्री राधाकृष्णन ने परिसर में ही अन्य मंदिरों में भी अर्चना की जहां महंत श्री अजय व्यास ने उनका पूजन कराया l इस दौरान मंदिर के आसपास के बड़े-छोटे व्यवसायी एवं अन्य गणमान्य, प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे l हर्षॉल्लास के वातावरण में सहज स्वभाव के धनी श्री राधाकृष्णन ने सभी लोगों से चर्चा की एवं सबके हालचाल पूछे l
उन्होंने पूजन सामग्री विक्रेताओं सहित सभी के साथ फोटो भी खिंचवाये l
