इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 48 विधानसभा और 2 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव की तारीखों का किया ऐलान
महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में मतदान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को, वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।
महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे। 22 अक्तूब को नोटिफिकेशन होंगे और आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतगणना की तारीख 20 नवंबर को होगी। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है।
इसके अलावा 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 2, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीटें शामिल हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में राजनीति के साथ महायुति और महाविकास अघाड़ी नाक की लड़ाई भी होने वाली है। महायुति अपने मुफ्त वाली स्कीमों के साथ चुनाव में उतरेगा तो महाविकास अघाड़ी दलबदल और पार्टी में तोड़फोड़ से सत्ता छीने के बाद बदले की लड़ाई लड़ेगा।
जहाँ इस चुनाव में बीजेपी के साथ अजित पवार, एकनाथ शिंदे हैं तो वहीं कांग्रेस के साथ शरद पवार और उद्धव ठाकरे की परीक्षा भी होगी।
बता दे कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा। पिछला चुनाव 2019 में हुआ था, जिसमें भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने जीत हासिल की मगर सीएम पद पर दावेदारी के कारण विवाद हो गया।
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने बीजेपी से अलग होकर कांग्रेस-एनसीपी के साथ दोस्ती की और सीएम बने। उन्होंने अपने गठबंधन का नाम महाविकास अघाड़ी दिया। 2022 में शिवसेना में विद्रोह हुआ और 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ सरकार बनाई और 2023 में अजित पवार भी एनसीपी के एक गुट के साथ सरकार में शामिल हो गए।
राजनीतिक उठापटक के बाद पिछले दो साल से महायुति और एमवीए आमने-सामने है। लोकसभा चुनाव में दोनों गठबंधन के बीच मुकाबला हुआ। महा विकास अघाड़ी (MVA) ने 48 में से 30 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी की अगुवाई वाली महायुती को सिर्फ 17 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। यह चुनाव NCP और शिवसेना के बंटवारे के बाद पहला बड़ा चुनाव था। अब विधानसभा की 288 सीटों पर अक्तूबर में चुनाव होंगे।