लोकसभा स्थायी समिति का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र मे बधाई देने वालों का लगा तांता
दमन और दीव के सांसद उमेशभाई पटेल को लोकसभा की स्थायी समिति कृषि, पशुपालन, मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण का सदस्य बनाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद को उनकी रूचि के अनुसार कृषि, पशुपालन, मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण समिति का सदस्य बनाया है।सासद को इस कमेटी में सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है।
पढ़ें सभी अन्य संबंधित स्थायी समितियों के बारे में ,
https://sansad.in/ls/committee/departmentally-related-standing-committees/
सांसद ने कहा कि वो अपने प्रदेश के किसानो,मछुआरों की समस्याओं को इस कमेटी के पटल पर रखकर भी समाधान करने का पूरा प्रयास करेगें। साथ ही क्षेत्र वासियों को बधाई दी है।
उपरोक्त लोकसभा स्टेंडिंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर सभी क्षेत्रवासी सांसद महोदय को बधाईयां दे रहे हैं।

