ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस में किए अच्छे कार्यों का नतीजा , फिर से कायस्थ समाज के बांधवों को एक जुट करने में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका
जागरण न्यूज ब्यूरो,
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजीव रंजन ने पुनः एक बार महाराष्ट्र के तडफदार नेतृत्व करने वाले संजय सिन्हा जी को महाराष्ट्र प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है/उनकी नियुक्ति से महाराष्ट्र में रहने वाले कायस्थ बंधावों को एकजुट करने में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस पूर्ण रूप से सफल होगा /जहां पूरे देश में अलग-अलग समाज संगठित होने का प्रयास कर रहा है वहीं पर प्रबुद्ध वर्ग माना जाने वाला कायस्थ समाज भी एकजुट होने और समाज को नए आयाम तक ले जाने के लिए प्रयासरत है ।
बता दें कि कायस्थ समाज काफी पढ़ा लिखा शिक्षित और उच्च पदों पर सुशोभित माना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से भारत में कार्यरत राजनीतिक पार्टियां कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों को उचित सम्मान और स्थान प्रदान करने में चूक रही है यही कारण है कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने पूरे भारत में कायस्थों को एकजुट कर उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने के लिए और समाज के लोगों की सामाजिक जरूरत की पूर्ति के लिए एकजुट करने का प्रयास कर रहा है।
इसी कड़ी में नागपुर में रहने वाले और सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहने वाले संजय सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है संजय सिन्हा पहले से ही का समाज में विभिन्न पदों के नियुक्त होते रहे हैं।ना गपुर में रहने वाले कायस्थ समाज में संजय सिन्हा काफ़ी लोकप्रिय है और कायस्थ समाज को एकजुट करने में संजय सिन्हा जी की बड़ी भूमिका रही है उनके सामाजिक और राजनीतिक अनुभवों का लाभ समाज को मिले इसके लिए वे सदा प्रयासरत रहते हैं ।
वैसे तो संजय सिन्हा सामाजिक कार्य करते समय जाति पाती और धर्म का ध्यान नहीं रखते हैं वह हर एक जरूरतमंद के साथ खड़े नजर आते हैं लेकिन कायस्थ समाज के लोगों के लिए भी कुछ कर सके इसके लिए सदा प्रयास करते हैं उनके इसी काम को देखते हुए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जो की भारत के साथ-साथ करीब 20 अलग-अलग देश में भी रह रहे कायस्थ समाज को जोड़ने का सफल प्रयास कर रही है उन्होंने संजय सिन्हा जी को महाराष्ट्र के कायस्थों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य दिया है ।
कायस्थ समाज का इतिहास बहुत ही गौरवपूर्ण और समृद्ध रहा देश की राजनीतिक प्रशासनिक और आर्थिक सभी मोर्चों पर योगदान रहा है देश के आजादी की लडाई से लेकर आजादी के बाद तक कायस्थ समाज महत्व पूर्ण भूमिका निभाता रहा है /
कायस्थ समाज से डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने, लाल बहादुर शास्त्री भारत की द्वितीय प्रधानमंत्री बने ,मुंशी प्रेमचंद ,हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा इन्होंने साहित्य और लेखन के क्षेत्र को समृद्धि किया अमिताभ बच्चन ,शत्रुघ्न सिन्हा, सोनू निगम तथा अन्य लोगों ने फिल्म और मनोरंजन के क्षेत्र को योगदान दिया इस तरह राजू श्रीवास्तव ने भारत के प्रत्येक व्यक्तियों को हंसाने का काम किया ,इसी तरह कायस्थ समाज का इतिहास हर क्षेत्र को समृद्ध करता रहा है। इसी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संजय सिन्हा जी जो की एक सामान्य परिवार से आते हैं लेकिन समाज को एकजुट करने समाज की जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सदा तत्पर रहते है । उनकी विनम्रता सादगी और सरलता उनके व्यक्ति में खास तरह का आकर्षण पैदा करता है और उनके इसी गुण के कारण कायस्थ समाज के बंधु संजय सिन्हा को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं और सरलता से उन से जुड़ जाते हैं संजय सिन्हा ने महाराष्ट्र के सभी जिलों में GKC की कार्यकारणी बनाने और समाज को उसे से जोड़ने का विश्वास दिलाया।
संजय सिन्हा को यह मान देने के लिए महाराष्ट्र और नागपुर के कायस्थ समाज बंधुओ ने GKC के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजीव रंजन जी का आभार व्यक्त किया है
