♦वर्तमान में संस्था द्वारा 350 गौ वंशों के लिए की जाती है चारे की व्यवस्था
जागरण न्यूज ,वापी ,
बालाजी चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ का आयोजन वापी शहर स्थित श्री अंबा माता मंदिर प्रांगण में कथावाचक पं.गोपाल शास्त्री महाराज द्वारा रसपान कराया जा रहा है

बता दें, गौसेवार्थ चेरिटेबल ट्रस्ट विशेषकर गौसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सेवा प्रदान कर रही है। जनमानस कों गौ सेवाकार्य में जोडने हेतु इस कथा का आयोजन किया गया है। संस्था के ट्रस्टी संपूर्णानंद तिवारी , और प्रमुख सहयोगी विष्णुभाई पटेल , अजय डांगे ,उमेश मुंद्रा , कार्तिक जोशी , हर्षा बेन जैन , रंजन सिंह , मनन पंड्या , गणेश देसाई, रामपाल खटक नेे बताया की वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन 3 गौशालाओं में लगभग 350 गौवंश के लिए 1 समय के लिए आहार प्रबंध की व्यवस्था किया जाता है। साथ ही गौशाला में स्थित बीमार , लाचार , गौवंशो के इलाज एवम उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।

ट्रस्ट का उद्देश्य है की वलसाड जिले को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए ,जिसमे कोई भी गौवंश सड़को पर आवारा घूमती न दिखाई दें। सभी के लिए आवास , आहार एवम उपचार की समुचित व्यवस्था हो सके।

कथा व्यास ने कहा कि,
गौ माता के वर्तमान हालात पर चर्चा करते बताया कि सनातन धर्म में भी सभी को अपनी आमदनी का 10 % हिस्सा धर्म क्षेत्र के योगदान में दिया जाना बताया गया है। सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। गौ माता के उत्थान में सहयोग देना सभी का कर्तव्य है। समय की मांग है गौशालाओं का निर्माण हर 10 किमी पर हो। साथ ही सरकारी ,गैर सरकारी उपक्रमों की सहायता से उन्हे आत्मनिर्भर बना सकें ऐसी व्यवस्था पर जोर देना चाहिए।

कार्यक्रम की सफल बनाने में नारायण हांडे ,रमेश नंदानीया , विनोद जैन समेत सभी कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान है।

