“मीरा भायंदर मे भव्य तरीके से भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
विधानसभा के प्रभारी एड .रवि व्यास ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश , प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने कोई कसर नही छोड़ेगा बीजेपी कार्यकर्ता । कार्यक्रम में रवि व्यास ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीजेपी ही ऐसी पार्टी है , जो ग्रास रूट तक के कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करती है । सभी कार्यकर्ता से निवेदन और आह्वान करते हुए कहा कि सभी जी जान से 2024 की तैयारियों में जुट कर भारत में मजबूत सरकार बनाने में सफलता पूर्वक अपना योगदान दें।

भायंदर , जागरण न्यूज समाचार,
मीरा भायंदर शहर जिला भाजपा द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया.145 मीरा भायंदर विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास के नेतृत्व मे भायंदर पश्चिम के मैक्सस मॉल मे कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया. आयोजन में पार्टी के प्रचार प्रसार मे अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया.
उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आगामी चुनावों मे पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरे समर्पण के साथ योगदान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के चार सौ पार के नारे को साकार करने के लिए दिन रात मेहनत करने की अपील की.

पार्टी के लिए बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए सभी से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करने का आवहन किया. कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से एड रवि व्यास,वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिदास पाटिल,पार्टी के कई नगरसेवक और बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
