जागरण न्यूज , मुंबई ,
भारत वर्ष के कल्याण हेतु तथा दिव्यांगजनों के मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास के उद्देश्य से ‘नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ’ ने शिर्डी, शनि शिंगणापुर व त्र्यम्बकेश्वर की धार्मिक यात्रा पूर्ण की।

अंधेरी (पूर्व) के ओल्ड नगरदास रोड स्थित पानीपत मैदान, सरस्वती टॉवर के पास से 95 लोगों के साथ शिर्डी, शनि शिंगणापुर व त्र्यम्बकेश्वर की धार्मिक पर निकली बस को स्थानीय विधायिका ऋतुजा रमेश लटके ने झंडी दिखाकर तथा आर.टी.आय. विशेषज्ञ अनिल गलगली ने नारियल फोड़कर रवाना किया।

बता दें कि नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ एक सामाजिक संस्था है जो विकलांगो के हित के लिए लगातार प्रयासरत रहती है। संस्था के द्वारा निरंतर कई तरह की लाभकारी योजनाओं को विकलांगो के लिए आयोजित किया जाता है। संस्था के अध्यक्ष टी एन दुबे कहते हैं , कि विकलांग का दर्द मैं समझता हूं, अपंगता जीवन के लिए भारी चुनौती है , लेकिन सभी साथियों से कहना चाहता हूं कि हार एन माने, हार के आगे जीत है। विकलांगो को दया नही स्नेह और प्रेम की जरूरत है।

इस संबंध में यात्रा के संयोजक व संस्था अध्यक्ष टी.एन. दुबे ने बताया कि धार्मिक यात्रा का यह २० वां वर्ष है।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी गणेश अग्रवाल, समाजसेवी प्रमोद श्याचारण पाण्डेय, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, एडवोकेट अशोक मिश्रा, ज्ञानशिखा टाइम्स के क्राइम रिपोर्टर अरुण कुमार सिंह, एडवोकेट प्रदीप भुता, उत्तम पांडेय, दिनेश सिंह, नितेश तिवारी, अनूप तिवारी, शंकर मिश्रा, चिंतामणि पाठक, संतोष कुमार दुबे, प्रभाकर शुक्ला, कामगार नेता विकास तिवारी, मनीष तिवारी, शेखर कांगूने, योगिता म्हात्रे, दीपक दुबे, कुमार वैभव व गुरुजस यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
