आत्महत्याओं से सहमा अहमदाबाद ,युवा अवस्था में 2 दिनों में 5 लोगों ने की आत्महत्या
जागरण न्यूज , अहमदाबाद
देश के सबसे संपन्न प्रदेश गुजरात के अहमदाबाद में इन दिनों युवाओं में तनाव और डिप्रेशन का खतरा बढ़ता हुआ जान पड़ रहा है ,पिछले 48 घंटो में लगातार किए गए 5 आत्महत्याओं के कारण अहमदाबाद सहमा हुआ सा है।
बता दें कि आत्महत्या करने वालों में तीन की उम्र 21 साल से कम है। पिछले गुरुवार सुबह से शनिवार सुबह तक दो किशोरों और एक 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली।

वासणा के गुप्ता नगर इलाके में रहने वाले 16 वर्षीय प्रकाश मारू ने शुक्रवार दोपहर को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वासणा पुलिस ने बताया कि प्रकाश दसवीं कक्षा का छात्र था और उसने यह कदम परीक्षा के तनाव या फिर अन्य किसी कारण से उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
नारोल के हंसा पार्क सोसायटी में रहने वाली 17 वर्षीय निशा बघेल ने गुरुवार दोपहर अपने घर पर जहर खा लिया। घटना के संबंध में नारोल पुलिस ने कहा है कि उसने पिछले दो साल से स्कूल जाना बंद कर दिया था। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

वहीं एक अन्य घटना में, आनंद नगर में व्रज कॉम्प्लेक्स के पीछे फुरकी के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले राजस्थान के 20 वर्षीय युवक रामलाल मीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सोला इलाके में रहने वाले रामस्वरूप दास ने शुक्रवार रात शायोना एस्टेट स्थित अपने घर में लिफ्ट के एंगल पर चादर बांधकर फांसी लगा ली इसके अलावा धनंजय देसाई ने गुरुवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। दोनों घटनाओं में पुलिस ने आगे की जांच में जुटी है।
