
वापी शहर के V,I,A हॉल में रमाबाई महिला ब्रिगेड द्वारा राजमाता जिजाऊ , क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले, फातिमा शेख की संयुक्त जयंती मनाई गई।

वापी शहर के उद्योगनगर में स्थित वी आई ए हाल में रमाबाई महीला ब्रिगेड वापी,दमण और संघ प्रदेश सिलवासा की महिला पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं द्वारा राजमाता ,राष्ट्रमाता जिजाऊ , क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले,और फातिमा शेख के जन्म दिन को संयुक्त रूप से भव्य आयोजन कर मनाया गया ।

इस आयोजन में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ कई लोग सपरिवार उपस्थित थे । यह कार्यक्रम समाजसेवी भीमराव कटके ओर उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया और सभी रमाबाई ब्रिगेड की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत गीत के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सुबच्चन राम (पूर्व कमीश्नर आयकर विभाग, मुंबई, राष्ट्रीय बामशेफ के मुख्य मार्गदर्शक), रत्नाबेन वोरा (एडवोकेट, गुज हाईकोर्ट, प्रमुख, आंबेडकर कारवाँ, अमदावाद), आर. जे. पटेल (पूर्व कलेक्टर, सुरत), सतिषभाई पटेल (वी. आई.ए. प्रमुख, जी आई.डी.सी., वापी), नरेंद्र नाशीककर (कार्यकारी संपादक, दैनिक आदर्श महाराष्ट्र ) , हंसाबेन रवजीभाई पटेल (महिला बामशेफ प्रमुख, गुजरात प्रदेश), जीतुभाई पटेल (भीलीस्तान टाईगर सेना प्रमुख, जि. बलसाड) , सारीका मानभट (GKVR मंडल झरोली, भीलाड) , ललीताबेन पटेल अतिथि के तौर पर उपस्थिति रहे ।

सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत शॉल और पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

जिसके बाद जयंती के अवसर पर कई बाल कलाकारों द्वारा नृत्य और रिकॉर्डिंग लोकगीतों पर अपना प्रदर्शन आयोजित किया ।

उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा राजमाता राष्ट्रमाता जिजाऊ, क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले और फातिमा शेख के समाज में की गए उत्कृष्ठ कार्यों के बारे में जानकारियां देते हुए अनमोल योगदान की सराहना की गई

रमाबाई महीला ब्रिगेड की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी विशेष तारीफ करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा आजकी नवी पीढ़ी को शिक्षण और उसके महत्व को भी बताया गया ।
