समंदर के सिकंदर

कृष्ण मिश्र ” गौतम” , दमन
इंडियन कोस्ट गार्ड ( भारतीय तट रक्षक ) दमन द्वारा 1 फरवरी को 48 वें स्थापना दिवस पर भव्य स्वागत समारोह संपन्न हुआ । दमन कोस्ट गार्ड परेड मैदान में महानुभावों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैडेट जवानों द्वारा कई तरह के जांबाज कारनामे कंटीन्यूटी ड्रिल”, “ब्लाइंड फोल्ड स्ट्रिपिंग और हथियारों का संयोजन”इत्यादि का भी प्रदर्शन किया गया।

भारतीय तटरक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?
भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सुरक्षा के लिए एकम महत्वपूर्ण बल है जो समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करने, समुद्री डकैती और तस्करी को रोकने और समुद्री आपदाओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे जवानों को उनके साहस और बलिदान के लिए सम्मानित करने के लिए भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है।

01 फरवरी 1977 को स्थापित इंडियन कोस्ट गार्ड (भारतीय तटरक्षक बल )अब दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल बन गया है। इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी ) पिछले कुछ दशकों में एक शक्तिशाली बल के रूप में विकसित हुआ है और इसके कवच में 158 जहाज और 70 विमान हैं। समुद्री निगरानी, समुद्र में खोज , रख रखाव -बचाव और प्रदूषण नियंत्रण इस गतिशील समुद्री बल की प्रमुख जिम्मेदारियाँ हैं।

दमन कोस्ट गार्ड के कमांडेंट अफसर और डी आई जी एस एस एन बाजपाई ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि 01 फरवरी 24 को अपना 48वां स्थापना दिवस मनाने के लिए, भारतीय तटरक्षक एयर स्टेशन दमन द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि अमित सिंगला और डीआईजी और कमान अफसर एस एस एन बाजपाई के द्वारा सभी अफसरों की उपस्थिति में केक काट कर भव्य तरीके से मनाया।

जिसमें संघप्रदेश प्रशासन के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और तटरक्षक के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में आईसीजी के जवानों ने विशेष कौशलता का प्रदर्शन कर “कंटीन्यूटी ड्रिल”, “ब्लाइंड फोल्ड स्ट्रिपिंग और हथियारों का संयोजन”, “निहत्थे युद्ध का प्रदर्शन” इत्यादि का शानदार ढंग से प्रदर्शन किया ।
दमन दीव दादरा नगर हवेली और लक्षद्वीप के माननीय प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के सलाहकार अमित सिंघला (आईएएस) इस अवसर के मुख्य अतिथि थे। स्वागत समारोह के दौरान भारतीय तटरक्षक बल की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष वृत्तचित्र फिल्म दिखाई गई, जिसकी सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की।

अन्य सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित रह कर स्थापना दिवस को धूम धाम से मनाया।
अमित सिंगला, आईएएस, डुम्बरे मिलिंद महादेव, आईपीएस, डीआइजी एस एस एन बाजपेयी, एम. राजकुमार, आईएफएस प्रमुख, निखिल मेश्राम, आयुक्त (आईआरएस), ऋषभ दादाचंद, राहुल देव बूरा, उप कलेक्टर (मुख्यालय, आईएएस, 2021 दमन), कमांडेट नवीन रस्तोगि कार्यकारी अधिकारी आईसीजीएएस दमन,
श्री लाल दास, उप आयुक्त, कमांडेंट सुनील कुमार (सेवानिवृत्त),कमांडेंट केके कंवर,अरुण गुप्ता, डीसी तिवारी,प्रशांत राजगोपाल, आईएफएस , राजेंद्र प्रसाद मीना, आईपीएस, दमन (2010),युद्धस्त कुमार, संयुक्त आयुक्त (आईआरएस) ,कैप्टन रिशु शर्मा ,संदीप सचान निदेशक, दमन निफ्ट के अलावा दमन कॉस्ट गार्ड की पूरी टीम सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
