कृष्ण मिश्र “गौतम” ,जागरण न्यूज , दमन से
48 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में इंडियन कोस्ट गार्ड, दमन द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया

यह बाइक रैली दमन के सभी तटीय क्षेत्रों में जागरूकता फैलाते हुए हुए दहानू , ठाणे होते हुए नरीमन प्वाइंट हेड क्वार्टर ,मुंबई में 1 फरवरी को स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होगी। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में त्रिवेंद्रम से भी एक बाइक रैली कल मुंबई में होने वाले समारोह में पहुंचेगी।
1 फरवरी को स्थापना दिवस के मौके पर दमन कोस्ट गार्ड परिसर में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ,जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर संघ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल भी मौजूद रहेंगे साथ ही प्रदेश के अन्य राजकीय , प्रशासकीय वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

हम हर इंसान में सिपाही देखते हैं – एस एस एन बाजपाई ( कमांडिंग ऑफिसर)
भारतीय तटरक्षक ( इंडियन कोस्ट गार्ड) 01 फरवरी 2024 को अपना 48वां स्थापना दिवस मना रहा है।स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जागरण न्यूज ने बात की दमन कोस्ट गार्ड के डी आई जी सुधांशु एस एन बाजपाई से। उन्होंने बड़े ही रोचक ढंग से बताया की किस तरह से इंडियन कोस्ट गार्ड आम नागरिकों के हित में प्रतिबद्ध है।साथ ही दमन में किस तरह के आयोजन किए जाएंगे ।
स्वभाव से सहज सरल और हंसमुख व्यक्तित्व प्रतिभा के धनी बाजपाई ने कोस्ट गार्ड की टीम द्वारा किए गए आयोजनों के बारे में बताया । देश सेवा का अनूठा प्रेम उनकी बातों और कार्यशैली से पता पड़ता है। उन्होंने 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि
तत्कालीन समय में आतंकवादियों द्वारा लंबे समय से तटीय क्षेत्रों की रेकी की जा रही थी , आसान भाषा में कहें तो अगर समुद्रीय तटीय क्षेत्र के आम नागरिकों ने जागरूकता दिखाई होती तो अजमल कसाब जैसे आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों का ज़ख्म देश को न झेलना पड़ता। यहां उन्होंने साफ किया कि समुद्री तटीय क्षेत्र का मतलब मछुआरों और आस पास के इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों से संबंधित है ।
हमारा सतत प्रयास रहता है कि ऐसी देशविरोधी गतिविधियां भविष्य में न हो इसी उद्देश्य से कोस्टल गार्ड दमन की कोशिश रहती है कि सुरक्षा मामले में आम जनता को जागरूक करने का प्रयास करना । ताकि प्रत्येक नागरिक सजग हो कर अपने आस पास की गतिविधियों पर नियंत्रण रखे। चूंकि हम हर इंसान में सिपाही देखते हैं ,इसी उद्देश्य से देश हित में कोस्ट गार्ड द्वारा लगातार जागरूक अभियान चलाए जाते रहे हैं , आगे भी चलाए जाएंगे ।
स्थापना दिवस के अवसर पर “कोस्टल गार्ड सप्ताह 2024 ” के तहत लगातार 7 दिन जागरूकता के लिए कई तरह के आयोजन किए गए , जिसमे पढ़ेगा इंडिया ,तभी बढ़ेगा इंडिया मुहिम के समर्थन में स्कूलों में कई तरह के प्रतियोगिता का आयोजन , बेटी पढ़ाओ , बेटी बचाओ मुहिम को समर्थन देने के तौर पर बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भारतीय तटरक्षक द्वारा आयोजित कई गतिविधियों के हिस्से के रूप में, 31 जनवरी और 01 फरवरी 24 को दमन से मुंबई तक 20 भारतीय तटरक्षक कर्मियों की बाइक रैली निकाली गई। मार्ग में तटीय राजमार्ग और दमन में मछली पकड़ने वाले समुदाय के साथ-साथ दहानू के पास गांव में बातचीत शामिल रहे।

वाहनों के साथ 20 प्रतिभागियों ने तटीय संपर्क कार्यक्रम के साथ-साथ पूरे तटीय राजमार्ग पर बाइक रैली में भाग लिया।बाइक रैली को भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन दमन के परिसर से श्री मिलिंद महादेव डुंबरे, आईपीएस, आईजी पुलिस दमन और दीव और दादरा, दादरा नगर हवेली द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के दौरान, दमन के भीमपोर और कडैया गांव के मछुआरा समुदाय के बीच भीमपोर स्कूल ग्राउंड में सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम भी चलाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने भी भाग लिया।
