मुंबई से अयोध्या के लिए चलेगी 36 विशेष ट्रेन
मुंबई।
भारतीय जनता पार्टी ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को राममय बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुंबई भाजपा ने अयोध्या दर्शन अभियान चलाने की योजना बनाई है। मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र को रामलला के दर्शन का प्रमुख बनाया गया है जो मुंबई के भक्तों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन सुलभ कराएंगे।

भाजपा की योजना के तहत मुंबई से अयोध्या के लिए 36 विशेष ट्रेनें चलेगी। मुंबई भाजपा ने अयोध्या दर्शन के लिए मुंबई की हर विधानसभा से कम से कम एक हजार लोगों को विशेष ट्रेन से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने की तैयारी शुरू की है। अयोध्या धाम में भक्तों को रामलला का दर्शन सुलभ हो सके इसकी जिम्मेदारी मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र को मिली है।
29 जनवरी से मुंबई से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन एक दिन के अंतर पर चलेगी। भाजपा का यह अभियान मुंबई के सभी भक्तों के लिए सुरक्षित यात्रा के साथ आवास, भोजन व्यवस्था के अलावा सभी को रामलला के दर्शन सुलभ हो सकें, इसके उचित प्रबंध किए जाएंगे।
– प्रमोद मिश्र, सचिव , बीजेपी मुंबई ,
