रमाकांत सिंह और चित्रसेन सिंह को महाराष्ट्र भाजपा में मिली अहम जिम्मेदारी

मुंबई।
संवाददाता द्वारा ,
महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें जौनपुर जिले के रमाकांत सिंह और चित्रसेन सिंह को अहम जिम्मेदारी मिली है।

रमाकांत सिंह(
उत्तर भारतीय मोर्चा) की नई कार्यकारिणी में 21 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव और 26 सचिव की नियुक्ति की गई है जिसमें उपाध्यक्ष पद पर चित्रसेन सिंह और सचिब पद पर रमाकांत सिंह की नियुक्ति की गई है।
चित्रसेन सिंह मुंबई कांग्रेस के सचिव रह चुके है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं, रमाकांत सिंह लंबे समय से भाजपा में है। वहीं, प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा सचिव नियुक्त होने से पहले मुंबई से सटे मीरारोड-भाईंदर जिला भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इनकी नियुक्ति पर उत्तर भारतीय समाज ने खुशी व्यक्त की है।

प्रदेश भाजपा (उभामो) अध्यक्ष संजय पांडेय ने पुराने कार्यकर्ता चंद्रसेन तिवारी को सचिव बनाया है। वहीं, अर्जुन गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रद्युम्न शुक्ल और चिराग गुप्ता को उत्तर भारतीय मोर्चा का महासचिव नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी है।
