kripa shankar singh

मुंबई के मीरा रोड में हुआ भव्य सम्मेलन ,  संस्था के उद्देश्य को दिग्गजों द्वारा सराहा गया

Screenshot 2024 0311 211140

महा सम्मेलन में  जुटे कई दिग्गज ,

भविष्य की रूपरेखा पर हुआ विमर्श

कोरोना काल में सरकार द्वारा जन हित में लगाया लोक डाउन लाखों लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ था ,ऐसे में गरीब , कमजोर वर्ग मुंबई करों के लिए देवदूत बन कर रोल मॉडल के रूप में “देवदूत वानर सेना ” संस्था सामने आई । संस्था द्वारा अब तक बहुत कम समय में अर्थात महज साढ़े 3 वर्ष में 50 हजार से अधिक पीड़ितों की मदद में सहायक सिद्ध हुआ है।

Screenshot 2024 0311 210429

देवदूत वानर सेना सोश्यल मीडिया के माध्यम से अबतक लगभग 20 करोड़ की आर्थिक मदद की गई है। संस्था के निष्काम सेवा भाव को देखते हुए देवदूत वानर सेना में डेढ़ लाख से अधिक लोग सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ चुके हैं।

Screenshot 2024 0311 210523

मुंबई से सटे मीरारोड के शिवार गार्डर में देवदूत वानर सेना का पहला भव्य महा सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें हजारों की संख्या में सभी जाती धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया।

Screenshot 2024 0311 211713

मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक व विधान परिषद सदस्य रविन्द्र फाटक ने देवदूत वानर सेना के कार्यों की खूब सराहना की एवं स्वयम को भी इस संस्था में सदस्य बनाने की अपील भी की।

Screenshot 2024 0311 210445

देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजित प्रताप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दुबे, कोषाध्यक्ष मनपीत कौर, संरक्षक विक्रम प्रताप सिंह, विवेक सिंह तनहा,सह संरक्षक सुधाकर सिंह बिसैन सहित संस्था से जुड़े अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी बात मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुचाने की अपील किया है।

Screenshot 2024 0311 211609

बता दें कि देवदूत वानर सेना का गठन कोविड काल मे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के निवासी प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारी अजित प्रताप सिंह एवं उनके टीम के लोगों ने सोश्यल मीडिया फ्लेट फार्म फेसबुक के माध्यम से किया था।ताकि गरीब, जरूरतमंद,पीड़ित,शोषित की मदद की जा सके।यह संस्था  सोशल मीडिया FB के माध्यम से गत साढ़े 3 वर्ष में अबतक लगभग 50 हजार लोगों की मदद प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से विभिन्न माध्यमों द्वारा कर चुकी है।

Screenshot 2024 0308 212700

देवदूत वानर सेना के सच्चे एवं नेक कार्यो को देखकर अबतक सोश्यल मीडिया फ्लेटफार्म FB पर डेढ़ लाख लोग सक्रिय सदस्य के रूप में इस संस्था से जुडे हैं।

Screenshot 2024 0311 211534Screenshot 2024 0311 211505

भारत के अलावा विश्व के 14 देशों में भी देवदूत वानर सेना के सदस्य सक्रिय रूप से सोश्यल मीडिया के माध्यम से सेवा कार्य मे जुड़े है। देवदूत वानर सेना का मुख्य उद्देश्य है मुसीबत के समय लोगों की मदद करने उनके साथ खड़े रहना।

Screenshot 2024 0308 212547

देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजित प्रताप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दुबे, कोषाध्यक्ष मनपीत कौर, संरक्षक विक्रम प्रताप सिंह, विवेक सिंह तनहा, उदय प्रताप सिंह, सह संरक्षक सुधाकर सिंह बिसैन, रितेश सिंह, प्रिति श्रीवास्तव, नवीन सिंह ,अनुप सिंह ,अमर सिंह रघुवंशी , सिद्धधनाथ सिंह समेत अनेकों ने जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु अपील किया ।