जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में 9 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के लिए भेजा।
यह हादसा भंडारा जिले के पिंपलगांव के पास नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां बोलेरो गाड़ी खड़े ट्रक से जा टकराई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बोलेरो गाड़ी में 16 से 17 लोग सवार थे. सभी लोग छत्तीसगढ़ से तीज त्योहार के लिए नागपुर जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
********
