भक्तिभाव से गुंजा वातावरण
टुकवाडा (गुजरात): टुकवाडा गांव स्थित पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर में मान्या परिवार की महिलाओं की ओर से कीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, प्रेम और उल्लास से सराबोर रहा।
कीर्तन में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी भक्तों ने हनुमान जी और गुरु जी के आशीर्वाद का अनुभव किया। पूरे वातावरण में शांति, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ, जिससे हर उपस्थित व्यक्ति आत्मिक रूप से प्रफुल्लित नजर आया।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समय निकालकर कीर्तन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। बताया गया कि यह कीर्तन कार्यक्रम अब हर महीने नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे गांव में भक्ति और सामाजिक एकता की भावना को और बल मिलेगा।
