डॉ मिश्र की अब तक आयुर्वेद शास्त्र की प्रकाशित हो चुकी है 13 पुस्तकें
जा. न्यूज़ व्यूरो।
मुंबई। श्री आयुर्वेद महाविद्यालय नागपुर के प्राचार्य , प्राध्यापक , विभागाध्यक्ष संस्कृत संहिता सिद्धांत को नवी मुंबई में आयुष अंतराष्ट्रीय संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “आयुष महासम्मान महागुरु पुरस्कार २०२५ “ से सम्मानित किया गया है । यह सम्मान प्रोफेसर मिश्र को उनके द्वारा विगत तेइस वर्षों से आयुर्वेद क्षेत्र में अध्यापन ,रोगियो की सेवा , राज्य ,केंद्र सरकार के विविध उपक्रमों में स्वास्थ्य संबंधी सक्रिय योगदान हेतु प्रदान किया गया ।
बता दें, प्रोफेसर मिश्र विगत बारह वर्षो से श्री आयुर्वेद महाविद्यालय नागपुर में प्राध्यापक , विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत होते हुए २१ से ज़्यादा स्नातकोत्तर आयुर्वेद शोध अध्येताओं का मार्गदर्शन कर चुके हैं ।इनकी आयुर्वेद शास्त्र में १३ पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है । डेढ़ सौ से ज़्यादा अन्तराष्ट्रीय, राष्ट्रीय शोध पत्र ,लेख प्रकाशित हैं । सर सम्प्रति श्री आयुर्वेद महाविद्यालय नागपुर में प्रभारी प्राचार्य ,प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष संस्कृत संहिता सिद्धांत पद पर कार्यरत हैं ।
