भाजपा नेता विनोद मिश्र ने करार विलेज (मलाड) में आयोजित किया महा “आरोग्य शिविर” और ‘नमो नेत्र संजीवनी अभियान’
850 से अधिक लोगो ने लिया स्वास्थ्य लाभ

जा. न्यूज़ संवाददाता।
मुंबई। रविवार २८ सितंबर २०२५ को भाजपा नेता नगरसेवक श्री विनोद मिश्रा के सौजन्य से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कुरार गांव, मालाड स्थित मनपा हिन्दी माध्यम विद्यालय में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत नमो नेत्र संजीवनी अभियान व स्वस्थ नारी सशक्त परिवार & नमो नेत्र आइ कैम्पिंग मालाड, और महा आरोग्य शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के उद्घाटन भाजपा मुंबई के सचिव व धड़क कामगार मोर्चा के अध्यक्ष अभिजीत राणे ने किया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भाजपा पार्षद दल के पूर्व नेता विनोद मिश्रा ने बताया कि महा आरोग्य शिविर के लिए करीब 1850 पंजीकरण हुए थे किंतु भारी बारिश के बावजूद 861 लोगों ने कैंप का स्वास्थ्य लाभ लिया।
इस महाआरोग्य शिविर में शरीर के सभी प्रकार के जांच, परामर्श, इलाज, मुफ्त चश्मा वितरण व मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध थी। भाजपा वार्ड अध्यक्ष श्री लालू सोनी ने बताया कि उनकी पूरी टीम व अन्य कार्यकर्ताओं ने इस स्वास्थ्य शिविर में बढ़चढकर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
