उदवाड़ा, गुजरात –
गुजरात राज्य के वलसाड जिले , उदवाडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खेती बाड़ी उत्पन्न बाजार समिति में श्री राम भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय चल रहे रामायण पाठ हवन व पूजन के साथ संपन्न हुआ तथा इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
बता दें की सोमवार से चल रहे दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ मंगलवार को 24 घंटे तक चल कर समापन हवन एवं पूजन के बाद किया गया । शाम को सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गयी है जिसमे लगभग २००० लोग लाभ लेने का अनुमान है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्रावण के पवित्र मास में ब्रह्मांड के नायक बाबा भोलेनाथ की भक्ति में समिति द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें कई मंडलियों ने अखंड रामायण में अपना सहयोग दिया। साथ ही परिसर के सभी ने तन मन धन से सहयोग कर इस पुण्य यज्ञ को सफलता पूर्वक संपन्न कराया। भगवान राम हमारे आदर्श हैं ,उन्ही की प्रेरणा से यह भव्य आयोजन संपन्न हो रहा है। हमें उन्होंने जीवन के मूल्यों को सिखाया है और बताया कि जीवन में कोई भी परिस्थिति हो लेकिन व्यक्ति को उसका सामना डट कर करना चाहिए सभी लोगों को अपने भाग्य के अनुसार कार्य करने पड़ते हैं।
बता दें कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अखंड रामायण पाठ करने से परिवार , समाज में किसी प्रकार से छुपी आसुरी शक्तिया समाप्त हो जाती हैं और सुख समृद्धि का माहौल उत्पन्न होने लगता है ।
