यात्रियों की सुविधा के लिए तथा उधना स्टेशन पर चल रहे कार्य के मद्देनज़र 7 अगस्त, 2025 से ट्रेन संख्या

जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। 12935/12936 बांद्रा टर्मिनस-सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस के टर्मिनेटिंग/ओरिजिनेटिंग स्टेशन को उधना से सूरत स्टेशन पर पुनर्स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 12935/12936 बांद्रा टर्मिनस-सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस उधना स्टेशन पर नहीं रुकेगी। सूरत स्टेशन पर ट्रेन का समय इस प्रकार है:
• ट्रेन संख्या 12935 बांद्रा टर्मिनस-सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस उधना स्टेशन के बजाय 10:35 बजे सूरत स्टेशन पर टर्मिनेट होगी।
• ट्रेन संख्या 12936 सूरत-बांद्रा टर्मिनस इंटरसिटी एक्सप्रेस उधना स्टेशन के बजाय 16:25 बजे सूरत स्टेशन से ओरिजिनेट होगी होगी।
—
