
समाज मे अपना अमूल्य योगदान देने हेतु पंचविभूतियों का किया गया सत्कार,
सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन भजन सम्राट कमलेश (हरीपुरी) उपाध्याय के भक्ति गीतों पर झूमे सभी मानस प्रेमी !
Jagran news, महाराष्ट्र,
मुंबई से सटे तेजी से उभरते शहर ठाणे में मानस प्रयास सेवा संस्था द्वारा डॉ काशिनाथ घाणेकर सभागृह में गोस्वामी तुलसीदास जयंती उत्सव मनाया गया।
संस्था के अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम का 13वां वर्ष है। जयंती उत्सव समारोह में गोस्वामी जी को सभी लोगों ने पुष्पांजलि व आदरांजलि समर्पित किया।
मानस प्रयास सेवा संस्था की ओर से गोस्वामी तुलसीदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ठाणे के काशीनाथ घाणेकर सभागृह में आयोजित भव्य तुलसीदास जयंती समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया। यह जानकारी मानस प्रयास सेवा संस्था के महासचिव अरुण शुक्ल ने दी है।

जयंती समारोह में प्रमुख अतिथि मुंबई भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डाला। आचार्य त्रिपाठी ने गोस्वामी की कालजयी रचनाओं में उल्लेखनीय श्रीराम चरित मानस की पंक्तियों के माध्यम से सनातन जीवन पद्धति पर सारगर्भित विचार व्यक्त किया। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार व आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सामाजिक जीवन मे रामचरितमानस की उपयोगिता को रेखांकित किया। भजन सम्राट कमलेश (हरीपुरी) उपाध्याय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। उनके भक्ति गीतों सभी मानस प्रेमी झूम उठे।
मानस प्रयास सेवा संस्था के अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने बताया कि इस दौरान संस्था की तरफ से तुलसी मानस पंचतत्व अवार्ड से प्रदान किया गया। देश के तीसरे सबसे बड़े अखबार अमर उजाला , महाराष्ट्र के ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्र को “मानस साहित्य श्री अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया।

सुरेन्द्र मिश्र को “मानस साहित्य श्री अवार्ड 2024”

उद्योगपति सुरेन्द्र शुक्ल को “मानस उद्योग श्री”

प्रोफेसर डॉ दिनेश पाठक को “मानस विवेक श्री”

नवी मुंबई के समाजसेवी डी एन मिश्र को “मानस समाज श्री

प्राचार्य प्रमोद तिवारी को “मानस सेवा श्री”
संस्था के कोषाध्यक्ष सुरेश मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशीदास महात्यागी महाराज, आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा ठाणे जिलाध्यक्ष संजय वाघुले, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, अनिल गलगली, अमरनाथ पांडे, शिवसेना (उद्धव) संगठक अवधेश शुक्ल, पूर्व नगरसेवक अमित सरैया, उद्योगपति मनोज सिंह उपस्थित हुए।

संस्था के उपाध्यक्ष ,अनिल मिश्र, दयाशंकर शुक्ला व राजेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में भजन – कीर्तन, लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महाआरती के बाद उपस्थित गन्मानयो ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सहसचिव अजेय मिश्र, पंकज सिंह और सुनील मिश्र ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले मान्यवरों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने जयंती महोत्सव में उपस्थित अतिथियों और मानस अनुरागियों का आभार व्यक्त किया।

संस्था के महासचिव अरुण शुक्ला और कोषाध्यक्ष सुरेश मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशीदास महात्यागी महाराज, (मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष) आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा ठाणे जिलाध्यक्ष संजय वाघुले, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, आर टी आई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, अमरनाथ पांडे, शिवसेना (उद्धव) संगठक अवधेश शुक्ल, पूर्व नगरसेवक अमित सरैया, उद्योगपति मनोज सिंह उपस्थित हुए थे।
संस्था के उपाध्यक्ष ,अनिल मिश्र, दयाशंकर शुक्ला व राजेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में भजन – कीर्तन, लोकगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। साथ ही महाआरती और महाप्रसाद में साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।

