वापी के राजस्थान भवन में भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन
निर्जला एकादशी के मौके पर मंगलवार 18 जून को वापी सिलवासा रोड पर स्थित राजस्थान भवन में भजन संध्या का आयोजन श्री श्याम युवा परिवार द्वारा भव्य आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में महिलाएं, बच्चे , बुजुर्ग , युवा सभी भक्ति की सरोबार में डूबे रहे

आयोजन समिति के मुख्य उद्योगपति लाखन भाई ने बताया कि बाबा श्याम का भजन उनकी ही कृपा से हर महीने उजाले एकादशी को आयोजित किया जाता है। युवाओं , महिलाओं और बच्चों में भजन और भक्ति सेतु से प्रभु की भक्ति बड़े साथ ही सनातन मार्ग पर चलने के लिए ऐसे आयोजन बहुत प्रेरणादाई साबित हो रहा है।

श्री श्याम युवा परिवार के सदस्यों ने गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति की. सूरत से आये भजन गायक मुकेश दाधीच ने कई भजन सुनाकर भक्तों को खूब झुमाया। यहां देर रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा. इस मौके पर बाबा श्याम का फूलों से बहुत ही मोहक शृंगार किया गया था।

