विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज
इंडियन कोस्ट गार्ड ,दमन द्वारा हवाई पट्टी रन वे पर किया गया योग सत्र का आयोजन
कृष्ण मिश्र “गौतम”
जागरण न्यूज , दमन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मन और शरीर पर योग के सकारात्मक प्रभावों का उत्सव है। योग एक प्राचीन अभ्यास है जिसकी जड़ें भारत में हैं, इस दिन की शुरुआत की है। योग और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच परस्पर संबंध है।
भारतीय तटरक्षक बल के डीआईजी एस एस एन बाजपेयी ने कहा कि वे हर साल ‘हर घर योग हर घर ध्यान’ कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में करीब 4500 लोगों ने हिस्सा लिया है।जागरण न्यूज से बात करते हुए बाजपेयी ने कहा, “हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हमने ‘हर घर योग हर घर ध्यान’ का आयोजन किया है। यह हर साल किया जाता है.आज, इसे सेकेंडरी रनवे पर आयोजित किया गया। इसमें करीब 4500 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न कॉलेज, स्कूल, सरकारी संगठन, समुदाय आदि के लोग शामिल थे।”
योग प्रकृति के प्रति गहरा सम्मान पैदा करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का प्रमुख लक्ष्य योग का अभ्यास कैसे अपनी पर्यावरणीय ज़िम्मेदारियों के प्रति अधिक जागरूक बना सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए सामूहिक उपक्रम से 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे अपनाए जाने के बाद से, 21 जून को हर साल दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।