शिविर में रक्त दाताओं को उपहार और सर्टिफिकेट दे कर किया गया सम्मान
वलसाड ,
वापी स्थित लायंस ब्लड बैंक पर आल इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन द्वारा तीसरे रक्त दान शिविर आयोजित किया गया.
इस साल वापी दमन मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मितेश शाह, उपाध्यक्ष कपिल खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश मालदे, सचिव संदीप गुप्ता सह सचिव राजू पुरोहित, सह सचिव नदीम नथनी के अध्यश्कता और देखरेख में आयोजित किया गया।

बता दें की यह रक्त दान शिविर आल इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन द्वारा उनके पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावेश सोलंकी की पुण्य तिथि पर हर साल आयोजित किया जाता है।
इस रक्त दान शिविर में रक्त दताओंको उपहार और सर्टिफिकेट दे कर प्रोत्साहित किया गया । इस रक्त दान शिविर में 86 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया।

इस रक्त दान शिविर के अवसर पर वापी दमन मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मितेश शाह और सचिव संदीप गुप्ता ने बताया की सेवा ही परम धर्म है ,इसी भावना को साकार करने हेतु इस रक्तदान शिविर का आयोजन हमारे परम मित्र और संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भावेश भाई सोलंकी की पुण्य तिथि पर आयोजित किया गया । समय समय पर संस्था द्वारा अनेक तरह के सेवा उपक्रम किए जाते हैं , भविष्य में भी संस्था के द्वारा विविध समाज उपयोगी कार्य करने की रूपरेखा तैयार है।
