जागरण न्यूज, मुंबई
उत्तर भारतीय संघ, मुंबई (दहिसर शाखा ) का हुआ पुनर्गठन

उत्तर भारतीय समाज की सबसे बड़ी और प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ, मुंबई- की दहिसर शाखा के पुनर्गठन की प्रक्रिया संपन्न करने हेतु डॉ.किशोर सिंह (शाखा प्रभारी -दहिसर से मालाड़)की देख रेख में और संयोजक ऍड.पाण्डेय के संयोजकत्व में भारतीय सदविचार मंच सभागार ,दहिसर (पूर्व )में सर्वसाधारण सभा आहुत की गई। समारोह के मुख्य अतिथि, उत्तर भारतीय संघ के यशस्वी और लोकप्रिय अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह ने ऍड.जयशंकर पाण्डेय को दहिसर शाखा का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। समारोह में केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के अतिरिक्त दहिसर उपनगर में निवास करने वाले संस्था के सदस्यों और शुभेच्छुओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज किया।
मीरा रोड शाखा अध्यक्ष पद पर आलोक सिंह की नियुक्ति
आलोक कुमार सिंह को उत्तर भारतीय संघ के मीरा रोड शाखा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मीरा रोड के कमलेश विरेंद्र सिंह एवं संतोष रघुराज सिंह उपस्थित थे।

उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने संघ को मजबूती प्रदान करने एवं संघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।

संघ की प्रगति को देख कर कोश में हो रहा इजाफा , अनुदान दे रहे हैं लोग – संतोष आर एन सिंह

उत्तर भारतीय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह ने बताया की प्रगति से प्रभावित होकर संघ के ट्रस्टी रंजीत सिंह ने 1 लाख रुपये व ट्रस्टी श्री सी डी सिंह जी ने 51 हजार रुपए का विशेष दान देकर संस्था को मजबूती प्रदान की, उत्तर भारतीय संघ द्वारा उनका हार्दिक आभार। इस अवसर पर संघ के कार्यकारिणी सदस्य श्री जीएस भदौरिया जी भी मौजूद थे।
