बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच कई कार्यक्रमों के तहत वापी के नामदा में किया संबोधित
वापी , जागरण न्यूज ,

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल वापी शहर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहे। 12 अप्रैल को वलसाड प्रत्याशी धवल भाई पटेल के समर्थन में पूरे जिले में बीजेपी कार्यकर्ता में जोश भरने और अन्य तैयारियों का जायजा लेने वलसाड जिला पहुंचे थे। जहां उनका स्वागत हेलीकॉप्टर पैड पर प्रदेश के वित्त मंत्री कनूभाई देसाई ने किया उनके साथ जिला प्रभारी समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

बता दें कि, गुजरात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में वापी के नामदा स्थित सभागार में वलसाड जिले के सामाजिक नेताओं से संवाद कर भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत दिलाने का अनुरोध किया। मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के हित में चलाई जाने वाली अनेकों योजनाओं के बारे में अपना पक्ष रखा। वही कार्यकर्ताओं का जोश हाई रहा।

वापी के नामदा विस्तार में मुख्यमंत्री द्वारा वलसाड डांग लोकसभा प्रत्याशी श्री धवलभाई पटेल को भारी मतों से जीताने की अपील की। साथ ही अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने हेतु लोगों से निवेदन किया।

कार्यक्रम में वलसाड जिला भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंतभाई कंसारा, सांसद डॉ. के.सी. पटेल,उपाध्यक्ष उषाबेन पटेल, क्लस्टर प्रभारी श्री भरतभाई पंड्या, लोकसभा प्रभारी श्री करसनभाई तिलवा, वलसाड जिला प्रभारी श्री महेंद्रभाई पटेल, विधायकगण, संगठन के पद-नेता, विभिन्न संप्रदायों के संत, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य,नेता, व्यापारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
