प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी हत्या , 2 दिनों में पुलिस ने किया पर्दाफाश , दो आरोपी हिरासत में
जागरण न्यूज ब्यूरो , भिलाड ,
पिछले दिनों भिलाड झील में मिली अज्ञात महिला के लाश की हत्या के मामले में 2 दिन के भीतर ही आरोोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
बता दें, 02 अप्रैल को भिलाड पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित झील के पानी में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पत्थर सबबंधा हुआ मिला था । इस मामले में प्रेम प्रसंग के होने का कारण सामने आया है , जिसमे आरोपी ने गला दबा कर अपने साथी की मदद से लाश को झील में फेंक दिया था।

बता दें की इस हत्या की गुत्थी सुलझाने और शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के मार्ग पर सी.सी.टी.वी. की जांच पड़ताल की । कैमरे और अन्य साक्ष्य के आधार पर जर्जर हालत में लाश की शिनाख्त मूकबधिर दिव्यांग महिला मंजुला किशन वारली के नाम से हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला बड़ी तम्बाडी तालुका वापी से , दिनांक 31 मार्च को शाम 4 बजे दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकली और वापस घर नहीं आई , पुलिस में शिकायत एच8में के बाद जांच की गई।

पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है , जिसमे मृतक और अजयभाई गालुलाब पटेल के बीच पिछले ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, पुलिस द्वारा जांच में उसने बताया कि उसने किन्ही कारणों से 31 मार्च की रात करीब नौ बजे मंजुला बेन की गला दबाकर हत्या कर दी।
लाश को ठिकाने लगाने में साथ उसके दोस्त ने उथम ईश्वर वारली (45) ने उसका साथ दिया। खड़ी में लाश को फेंकने के लिए उसने ही नाव को मौके पर बुलाया और मृत महिला के शरीर को तार की बाड़, लकड़ी के छोटे और बड़े टुकड़ों के साथ सीमेंट के खंभों पर दुपट्टे से बांधकर भिलाड झील के पानी में फेंक दिया।
इस तरह भिलाङ पुलिस और वलसाड जिला पुलिस के संयुक्त उपक्रम से दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले आगे की न्याय प्रक्रिया जारी है।
