हिंदी साहित्य और भाषा के विकास सेवा हेतु माहेश्वरी सेवा समिति प्रतिबद्ध
कृष्ण मिश्र ” गौतम”
वापी ,
माहेश्वरी सेवा समिति , वापी , दमन , सिलवासा द्वारा आयोजित भव्य हास्य कवि सम्मेलन वापी के ज्ञानधाम स्कूल प्रांगण में होने जा रहा है। यह आयोजन 7 अप्रैल , रविवार को शाम 7 बजे से शुरू होगा , जिसमे लगभग 5000 से 7000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।
इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति हिंदी के सिरमौर ,देश और विदेशों में मां हिंदी की गरिमा बढ़ाने वाले कवि डा. कुमार विश्वास की रहेगी। साथ ही डा. पद्मिनी शर्मा , विनीत चौहान , रमेश मुस्कान , कुशल कौशलेंद्र भी ठहाकों और काव्य रस का पाठ करेंगे ।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गुजरात प्रदेश में जहां की प्रमुख भाषा गुजराती है वहां हिंदी साहित्य और मां हिंदी के विकास में संस्था का गिलहरी प्रयास रहता है , हिंदी भाषा पूरे विश्व में विकसित और प्रसिद्ध हो ऐसी हमारी विचारधारा है। हिंदी का सम्मान हम सभी हिंदी भाषियों के लिए गर्व का विषय है। प्रमुख अतिथि के रूप में गुजरात प्रदेश सरकार के कैबिनेट में वित्त, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा मंत्रालय संभालने वाले मंत्री कनु भाई देसाई समेत अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
समिति की सेवाओं के बारे में अत्यधिक जानकारी देते हुए बताया की समिति लगातार पिछले 20 वर्षों से हिंदी की सेवा में विकास हेतु प्रतिबद्ध है जिसके अनुरूप समय समय पर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। देश विदेश के प्रसिद्ध हिंदी के कई कवि समेत डा कुमार विश्वास 5 बार समिति द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हो चुके हैं।

बता दें कि वापी , दमन , सिलवासा विस्तारों में माहेश्वरी सेवा समिति द्वारा वनवासी विस्तारों में असहाय बच्चों को मुफ्त शिक्षा सामग्री, अनाथालय में सेवा , वापी के चला विस्तार में समिति द्वारा निर्मित मामूली खर्चे पर शादी , ब्याह जैसे अन्य आयोजनों पर समाज हाल का प्रबंध आम लोगों के लिए किया जाता है।
समिति के ट्रस्टी रामनरेश काबरा,विनय माहेश्वरी , गोपाल माहेश्वरी , आर एस लड्ढा , प्रोजेक्ट चेयरमैन समेत समाज के प्रमुख अग्रणियों और सदस्यों की टीम पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है।
