महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों की प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे बड़ी संस्था , लगातार संस्था उत्तर भारतीयों के हित रहती है प्रयासरत

मुंबई के बांद्रा स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन परिसर में गूंजेगा उत्तर भारत का पारंपरिक फगुआ उत्सव

जागरण न्यूज , मुंबई ,
उत्तरभारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था, उत्तरभारतीय संघ द्वारा सोमवार 25 मार्च को मुंबई के सबसे बड़े होली समारोह का आयोजन किया गया है।
मुंबई के बांद्रा पूर्व, टीचर्स कॉलोनी के पीछे स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे से उत्तरभारतीय परंपरा के फगुआ गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। बता दें पिछले वर्ष उत्तरभारतीय संघ द्वारा मनाई गई होली काफी चर्चित हुई थी।
उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह
ने बताया कि
होली का पर्व हमें भेदभाव भूलकर आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है। इसी उद्देश्य से संघ ने मुंबई की सबसे बड़ी होली का आयोजन किया है। यह होली फगुआ गीतों के बीच फूलों संग खेली जाएगी। संतोष आरएन सिंह ने कहा है कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के साथ साथ अन्य समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
