चुनाव आयुक्त ने विज्ञान भवन में की प्रेस कॉन्फ्रेंस ,आम जनता और मतदाताओं को सहूलियत देने पर दिया जोर ।
पी
भारत में लोकतंत्र के त्योहार अर्थात आम लोकसभा चुनावों की तारीखों का निर्णय हो गया है। भारतीय चुनाव आयोग के आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को पूरे मामले पर पत्रकार वार्ता में विस्तार से जानकारी दी। लोकसभा चुनावों के साथ ही 4 राज्यों ( ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम) में विधानसभा चुनाव की भी तारीख की घोषणा गई है , साथ ही 26 सीटों पर उप चुनाव की भी घोषणा कर दी गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. ये 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होंगे.
देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. लोकसभा चुनावों के साथ ही ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होंगे. अन्य चरण 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे.

पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. इस चरण में 102 सीटों पर मतदान होगा.
दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. इस चरण में 89 सीटों पर वोट पड़ेंगे.
तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी इस चरण में 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.
चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी. इस चरण में 96 सीटों पर वोटिंग होगी.
पांचवें चरण में 20 मई को वोट पड़ेंगे इस दौरान 49 सीटों पर वोट पड़ेंगे.
छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी और इस दौरान 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. अंतिम चरण में 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को और आंध्र प्रदेश में 13 मई को होंगे.
ओडिशा विधानसभा के चुनाव चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे.

