राष्ट्रीय समाज पक्ष के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्रकुमार बाजपेयी जनता दल में शामिल, प्रदेश कार्याध्यक्ष पद की मिली जिम्मेदारी
जागरण न्यूज , मुंबई ,
राष्ट्रीय समाज पक्ष के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्रकुमार बाजपेयी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) का दामन थाम लिया है। जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद ज़फ़रुल्ला खान, प्रदेशाध्यक्ष नाथा शेवाले सहित प्रमुख नेताओं ने बाजपेयी का पार्टी में स्वागत किया ।
नाथा शेवाले ने बाजपेयी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि बाजपेयी की कार्यक्षमता , कार्यकर्ताओं के बीच काम करने के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए महाराष्ट्र जनता दल का कार्याध्यक्ष नियुक्त किया जा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि बाजपेयी ने एसआरएस (SRA) योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए कई आंदोलन किये हैं और लगातर गोर गरीबों के लिए जूझते रहते हैं। इसलिए ऐसे कर्मठ बाजपेयी के पार्टी में शामिल होने से खासकर मुंबई व एमएमआर परिक्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी इस प्रकार का विश्वास नाथा शेवाले ने व्यक्त किया है।
मोहम्मद ज़फ़रुल्ला खान ने कहा कि जेडीएस अधिकृत रूप से एनडीए में शामिल होने के बाद अन्य दलों के कई नेताओं ने हमसे संपर्क किया ।
वहीं सुरेंद्र बाजपेयी ने पार्टी में शामिल किये जाने पर राज्य जेडीएस अध्यक्ष नाथा शेवाले के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही बाजपेयी ने मोहम्मद ज़फ़रुल्ला खान और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीलेश कंटारिया का जेडीएस में शामिल होने के लिए प्रेरीत करने के लिए आभार व्यक्त किया।

बाजपेयी ने मौके पर मीडिया से कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वभर में पहला स्थान बनाने की ओर बढ़ रहा है। और भारत पहले क्रमांक पर पहुंचे इस प्रकार की इच्छा रखने वाला प्रत्येक व्यक्ति एनडीए में शामिल होगा इस प्रकार की राय उन्होंने व्यक्त की। बाजपेयी के साथ जेडीएस में अकबर शेख, डीआरटी बार के अध्यक्ष एड. आर.जे. सिंह, एमओएफए के अध्यक्ष सत्यवान शिंदे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रवेश किया। वहीं नाथा शेवाले ने अकबर शेख को महाराष्ट्र जेडीएस के सचिव पद पर नियुक्त किया ।
