जागरण न्यूज ब्यूरो,
मीरा भयंदर विधानसभा में भी श्री राम जन्मभूमि को लेकर खासा उत्साह है। इसी क्रम में मीरा भयंदर में भी श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अनूठे ढंग से मनाया जाने वाला है। भाजपा के विधानसभा प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने वाले एड रवि व्यास के अनुसार भायंदर अयोध्या धाम बनने जा रही है, ये एक ख़ुशी की खबर है ।

इसी विषय पर आज दोपहर 2 बजे , जैसल पार्क चौपाटी पर मीरा भयंदर की जनता का आव्हान करने और श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में पत्रकार वार्ता करेंगे। जिसमे किस तरह से पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहेगा और तरह तरह के अन्य आयोजन किए जायेंगे साथ ही , क्या और विशेष रहेगा पूरे आयोजन के दौरान , इस विषय पर जानकारी साझा साझा करेंगे।
मीरा भयंदर शहर के भयंदर (पूर्व) में जैसल पार्क चौपाटी पर अयोध्या धाम जैसे श्री राम मंदिर परिसर की 80 फीट ऊंची सटीक प्रतिकृति का निर्माण किया जाएगा। श्री राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर 22 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक लगातार 7 दिनों तक सभी के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मीरा भायंदर अयोध्या धाम बनने जा रही है, ये एक ख़ुशी की खबर है।
