डोंबिवली के रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग ,दमकल की गाड़ियां मौके पर तैनात

जागरण न्यूज नेटवर्क ,
महाराष्ट्र में मुंबई के ठाणे जिले से सटे डोंबिवली के पास डाऊन टाऊन इमारत में आग लग गई। सूचना मिलते ही आ पास के दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पहुंची और आग को नियंत्रित करने में लग गई है।
मकर संक्रांति के एक दिन पहले इस भीषण आग ने स्थानीय लोगों को सहमा दिया है। ताजा घटना मुंबई से सटे डोंबिवली के पास खोनी पलावा की डाऊन टाऊन इमारत में भीषण आग लगी है।
बताया जा रहा है कि सातवे मंजिल पर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी वजह से आग लगी। इस इमारत में तीसरी मंजिल तक लोग रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, समय रहते सभी रहिवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियां पहुंची हैं। ये आग दोपहर करीब 2 बजे लगी थी।

डाऊन टाऊन इमारत में इतनी भीषण आग बिल्डिंग के मीटर बॉक्स से फैली। इसके बाद ये आग केबल और वायर के ज़रिए बाकी फ्लोर के गैलरी एरिया में तक फैल गई। दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियों ने मिलकर फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात है कि इसमें कोई भी शख्स फंसा नहीं है। इस इमारत में लगी आग भीषण है । नीचे की मंजिल से उठी आग की लपटों ने पूरी इमारत को ही अपने आगोश में ले लिया है।
