#Breaking News
शिवसेना एकनाथ शिंदे की ही है …..
एकनाथ ही बने रहेंगे सीएम ….

महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण फैसला हुआ है , जहां उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। शिंदे गुट महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर की परीक्षा में पास हो गया ।
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शिंदे गुट को ही असली शिवसेना माना है. इसके साथ ही एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों की सदस्यता रद्द नहीं की गई है. एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के सीएम बने रहेंगे. स्पीकर नार्वेकर का दावा है कि संविधान, कानून और चुनाव आयोग के फैसले को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है.

कई विधायक छोड़ सकते हैं उद्धव ठाकरे का साथ
चुनाव आयोग पहले ही शिंदे कैंप को असली शिवसेना के तौर पर चुनाव चिह्न ‘तीर-कमान’ सौंप चुका है. अब ठाकरे गुट को स्पीकर से भी निराशा हाथ लगी है, जिसके चलते उनकी पार्टी के टूटने की आशंका है. स्पीकर के फैसले के बाद कुछ विधायक उद्धव का साथ छोड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, उद्धव ठाकरे के सामने आने वाले चुनाव में संगठन के सामने खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी.

