Devendra fadnavis bjp

अगले पांच साल तक बंद नही होगी महिला कल्याणकारी योजनाएं- मुख्यमंत्री फडणवीस

जा.न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि सरकार जल्द ही महिला सहकारी समितियों का पंजीकरण करेगी तथा उद्योग, वाणिज्य और व्यापार में उनकी भागीदारी को मजबूत करने के लिए उन्हें ठेके देगी।

फडणवीस ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले घोषित कोई भी कल्याणकारी योजना अगले पांच वर्षों तक बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला सहकारी समिति का गठन और पंजीकरण किया जाएगा तथा सरकार जल्द ही उन्हें ठेके देने का फैसला करेगी। हम राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए कार्य आदेशों में महिला सहकारी समिति के अधिकार और हिस्सेदारी तय करने पर भी निर्णय लेंगे।

IMG 20250823 WA0019

विदेशों में देश को बदनाम करने के बाद महाराष्ट्र की छवि खराब कर रहे हैं राहुल गांधी

IMG 20250824 204651 मुख्यमंत्री  फडणवीस ने कहा कि अगले 20 वर्षों में, भारत दुनिया की पहली या दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस यात्रा में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।’’ मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं की उनके ‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर आलोचना की और 2024 के राज्य चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन को मिले भारी जनादेश का हवाला दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए, फडणवीस ने कहा कि नेताओं ने पहले विदेशों में भारत को ‘‘बदनाम’’ करने के बाद महाराष्ट्र की छवि खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव में उसके (विपक्ष के) साथ जो हुआ, वही बिहार में भी दोहराया जाएगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेता को देश की नारी-शक्ति का समर्थन प्राप्त है।