
वापी,
मान्या एनजीओ द्वारा सेवा और सामाजिक सरोकार की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थी रोशन विश्वकर्मा की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई गई है। संस्था ने बच्चे की स्कूल फीस जमा करवाने के साथ-साथ उसके परिवार को राशन किट भी प्रदान की, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को राहत मिल सके और बच्चे की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यार्थी रोशन विश्वकर्मा के पिता श्री विनोद विश्वकर्मा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी के चलते उनकी जीभ काटनी पड़ी है। इस कठिन परिस्थिति में परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है और परिवार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मान्या एनजीओ ने आगे आकर रोशन की स्कूल फीस जमा करवाई तथा परिवार को राशन किट उपलब्ध कराई। संस्था की इस पहल से परिवार को आर्थिक सहायता मिलने के साथ ही बच्चे की शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।
मान्या एनजीओ का उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी जरूरतमंद बच्चे की पढ़ाई न रुके और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। संस्था लगातार जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत है।





