Skip to content
www.Jagranews.co.in

www.Jagranews.co.in

cropped-FB_IMG_1788024138545-1.jpg
Primary Menu
  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Home
  • मंत्री लोढा के प्रयास से रामलीला आयोजको को राहत!
  • मुंबई

मंत्री लोढा के प्रयास से रामलीला आयोजको को राहत!

Jagrannews October 14, 2026

रामलीला में आवश्यक सुविधाओं के लिए मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की मनपा आयुक्त से बैठक

IMG 20261014 WA0026

बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

 

जा. न्यूज़ संवाददाता 

मुंबई। मुंबई शहर और उपनगरों के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने पहल की है।

रामलीला आयोजकों को होने वाली असुविधाओं और कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर बुधवार को मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े के साथ बैठक हुई। इस बैठक में आयोजकों की समस्याओं को सुनने के बाद आयुक्त ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

नवरात्रि से दशहरे तक मुंबई के विभिन्न मैदानों में रामलीला के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होते हैं। ऐसे में कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उचित व्यवस्था आवश्यक है। इसी विषय को लेकर मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में रामलीला आयोजकों के प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक आयोजित की गई।

बैठक में साहित्य कलामंच के महामंत्री विनय मिश्रा ने रामलीला के आयोजन के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इससे पहले भी मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने रामलीला आयोजकों की समस्याओं को लेकर बैठक की थी और कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इस बैठक में भी आयोजकों ने अपनी अपेक्षाएं रखीं और कार्यक्रम स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, “रामलीला हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होते हैं। इसलिए आयोजकों को आवश्यक सहयोग और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मिलना जरूरी है। नागरिकों की भावनाओं को समझते हुए आज श्रीमती अश्विनी भिड़े जी ने सहयोग का आश्वासन दिया है। मुझे विश्वास है कि इससे रामलीला मंडलों को राहत मिलेगी।”

रामलीला आयोजकों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े ने आश्वासन दिया कि रामलीला स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालयों की व्यवस्था और मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु तत्काल कदम उठाए जाएंगे। इससे मुंबई में रामलीला कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

**********

About the Author

Jagrannews

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई में भी शुरू होगी पेट केयर शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था – मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा
Next: वापी महानगरपालिका का बकाया घरवेसा वसूली अभियान: 7 दिन में 80 लाख रुपये वसूले

You may have missed

IMG-20261103-WA0029
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ ने रचा विश्व रिकॉर्ड; 1.07 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

Jagrannews November 3, 2026
03-11-26 Vapi VIA program 1
  • ब्रेकिंग न्यूज़

वलसाड जिले को दिवाली से पहले मिली ₹441 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

Jagrannews November 3, 2026
FB_IMG_1793462394745
  • प्रोत्साहन और समर्थन

जौनपुर में खुलेगा UPSC की तैयारी के लिए आधुनिक शैक्षणिक संस्थान

Jagrannews October 31, 2026
Screenshot_20261031-153036_ChatGPT
  • राष्ट्रीय ख़बरें

95 साल बाद फिर होगी जातिगत जनगणना: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना 2027, पहली बार डिजिटल तरीके से जुटेगी देश की आबादी की जानकारी

Jagrannews October 31, 2026

About Author

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.