Skip to content
www.Jagranews.co.in

www.Jagranews.co.in

cropped-FB_IMG_1788024138545-1.jpg
Primary Menu
  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Home
  • मुंबई में भी शुरू होगी पेट केयर शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था – मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

मुंबई में भी शुरू होगी पेट केयर शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था – मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा

Jagrannews October 13, 2026

मुंबई में संस्थान की स्थापना के लिए पशुप्रेमी और नागरिक गूगल फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ दर्ज करें

IMG 20260722 WA0037

– आईटीआई में पेट केयर से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना

जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई : पुणे में हाल ही में पेट केयर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग संस्थान की शुरुआत की गई है। इसी तर्ज पर मुंबई में भी पेट केयर शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शुरू करने के लिए कौशल विकास विभाग के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने पहल की है। इसके साथ ही राज्य की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में पेट केयर से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की भी योजना है।

मुंबई में पेट केयर शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शुरू करने की दिशा में पशुप्रेमियों और नागरिकों से सुझाव एवं आपत्तियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। इसके लिए मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर गूगल फॉर्म का लिंक उपलब्ध कराया गया है। मंत्री लोढ़ा ने नागरिकों से अपील की है कि, लिंक पर जाकर अपने विचार, सुझाव एवं आपत्तियाँ दर्ज करें।

मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि पेट केयर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (PETE) पहल के माध्यम से पालतू पशुओं की देखभाल, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक, वैज्ञानिक एवं नैतिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पेट केयर क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवक-युवतियों, इस क्षेत्र में पहले से कार्यरत पेशेवरों और पालतू पशुओं का पालन-पोषण करने वाले नागरिकों के लिए विभिन्न मान्यताप्राप्त प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने की योजना है।

इस प्रशिक्षण में पेट हैंडलिंग, डॉग वॉकिंग, पेट सिटिंग, पेट ग्रूमिंग तथा पालतू पशुओं के लिए आवास एवं देखभाल सुविधाओं के प्रबंधन जैसे विभिन्न विषय शामिल होंगे। व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत आधुनिक सुविधाओं में प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक कौशल सिखाए जाएंगे। इसके अलावा, पालतू पशुओं के स्वास्थ्य, पालन-पोषण और कल्याण से संबंधित ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी पेट पैरेंट्स के लिए उपलब्ध कराने की योजना है।

पेट केयर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इकोसिस्टम (PETE) पालतू पशुओं की देखभाल और पशु कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से पालतू पशुओं को विश्वस्तरीय सेवाएँ और उचित देखभाल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कुशल जनशक्ति तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही, इस क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि पालतू पशुओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने वाले लोगों के कौशल और व्यावसायिक क्षमता का विकास करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। मुंबई में भी ऐसा संस्थान शुरू करने की दिशा में पशुप्रेमियों और नागरिकों के सुझावों एवं अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना तैयार की जाएगी।
**********

About the Author

Jagrannews

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जाति-पाति की दीवारें टूटेंगी, सभी समाज के छात्रों के लिए बनेगा एक छात्रावास
Next: मंत्री लोढा के प्रयास से रामलीला आयोजको को राहत!

You may have missed

IMG-20261103-WA0029
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ ने रचा विश्व रिकॉर्ड; 1.07 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

Jagrannews November 3, 2026
03-11-26 Vapi VIA program 1
  • ब्रेकिंग न्यूज़

वलसाड जिले को दिवाली से पहले मिली ₹441 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

Jagrannews November 3, 2026
FB_IMG_1793462394745
  • प्रोत्साहन और समर्थन

जौनपुर में खुलेगा UPSC की तैयारी के लिए आधुनिक शैक्षणिक संस्थान

Jagrannews October 31, 2026
Screenshot_20261031-153036_ChatGPT
  • राष्ट्रीय ख़बरें

95 साल बाद फिर होगी जातिगत जनगणना: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना 2027, पहली बार डिजिटल तरीके से जुटेगी देश की आबादी की जानकारी

Jagrannews October 31, 2026

About Author

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.