Skip to content
www.Jagranews.co.in

www.Jagranews.co.in

cropped-FB_IMG_1788024138545-1.jpg
Primary Menu
  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Home
  • वापी महानगरपालिका का बकाया घरवेसा वसूली अभियान: 7 दिन में 80 लाख रुपये वसूले
  • Exclusives news

वापी महानगरपालिका का बकाया घरवेसा वसूली अभियान: 7 दिन में 80 लाख रुपये वसूले

Jagrannews October 18, 2026
IMG-20261018-WA0003

वापी ,

वापी महानगरपालिका के घरवेसा विभाग ने बकाया घरवेसा वसूली के लिए लगातार 7 दिन तक चलाए गए महाअभियान में 11,000 से अधिक संपत्ति धारकों से 80 लाख रुपये से अधिक की वसूली की है। पांच साल से पुराना बकाया वसूलने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में 171 से अधिक संपत्तियों को सील किया गया।

महानगरपालिका आयुक्त एन.एफ. चौधरी ने वर्षों से नोटिस देने के बावजूद वेसा न भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद टैक्स विभाग के हेड क्लर्क राकेश ठक्कर के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीमों ने वसूली अभियान चलाया।

IMG 20261018 WA0004

अभियान के दौरान गोदालनगर, चला और डुंगरा क्षेत्र में तीन बंगले सील किए गए। अपनाघर, नामधा रोड, टांकी फळिया, एकतानगर, रणछोडनगर और रमजानवाड़ी जैसे इलाकों में 43 से अधिक चालियों के 132 कमरों पर ताले लगाए गए। इस कार्रवाई के बाद 21 चाली मालिकों ने मौके पर ही बकाया वेसा जमा कर दिया।

वापी, चला, डुंगरा, छरवाड़ा और छीरी क्षेत्र में 56 फ्लैट तथा 28 दुकानों-कार्यालयों को तालाबंद किया गया। इसके अलावा डुंगरा और करवड में चार गोडाउन भी सील किए गए।

कार्रवाई के दौरान 60 से अधिक संपत्ति धारकों ने स्थल पर ही ऑनलाइन 18 लाख रुपये का वेसा भर दिया। 14 सितंबर को एक ही दिन में 33.52 लाख रुपये की रिकॉर्ड वसूली हुई।

नायब आयुक्त किरणसिंह राणा ने बताया कि बड़े बकायेदारों को ‘द जीपीएमसी एक्ट’ की धारा 8 के नियम 41 के तहत अंतिम नोटिस दिए जा रहे हैं। वेसा न भरने पर आगामी दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा उदासीन संपत्ति धारकों को महानगरपालिका की आवश्यक सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

नगरवासियों से अपील

महानगरपालिका ने ब्याज और जुर्माने से बचने के साथ-ही वापी के विकास में योगदान देने के लिए सभी संपत्ति धारकों से अपना बकाया घरवेसा तुरंत जमा करने का अनुरोध किया है। घरवेसा विभाग महानगरपालिका की आय का प्रमुख स्रोत है और शहर की संपत्तियों पर वेसा वसूली की जिम्मेदारी इसी विभाग की होती है।

About the Author

Jagrannews

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मंत्री लोढा के प्रयास से रामलीला आयोजको को राहत!
Next: टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, बिश्नोई को पूछताछ के लिए मुंबई लाने की माँग

You may have missed

IMG-20261103-WA0029
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ ने रचा विश्व रिकॉर्ड; 1.07 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

Jagrannews November 3, 2026
03-11-26 Vapi VIA program 1
  • ब्रेकिंग न्यूज़

वलसाड जिले को दिवाली से पहले मिली ₹441 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

Jagrannews November 3, 2026
FB_IMG_1793462394745
  • प्रोत्साहन और समर्थन

जौनपुर में खुलेगा UPSC की तैयारी के लिए आधुनिक शैक्षणिक संस्थान

Jagrannews October 31, 2026
Screenshot_20261031-153036_ChatGPT
  • राष्ट्रीय ख़बरें

95 साल बाद फिर होगी जातिगत जनगणना: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना 2027, पहली बार डिजिटल तरीके से जुटेगी देश की आबादी की जानकारी

Jagrannews October 31, 2026

About Author

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.