जिला प्रशासन को स्थिति से निपटने के लिए मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए
गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल बेमौसम बारिश और मौसम में बदलाव के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर राज्य के जिला कलेक्टरों और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ संपर्क में रहकर जिलों की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से इन बेमौसम बारिश से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पहुँचकर जिला प्रशासन को स्थिति से निपटने के लिए मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए हैं। ये मंत्री संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी लेंगे और प्रभावित क्षेत्रों का प्रत्यक्ष दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री ने आज दिन में राज्य के सभी जिला कलेक्टरों से संपर्क कर उनके जिलों में बारिश की स्थिति और मौसम में बदलाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और राज्य आपातकालीन केंद्र को जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
